फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: डिजाइन के फेर में फंसा जनजातीय भवन का निर्माण कार्य

विज्ञापन
रामपुर नगर परिषद के वार्ड नंबर 9 में अधर में लटका जनजातीय भवन का निर्माण कार्य
विज्ञापन
5.50 करोड़ की लागत से बनना है खनेरी में जनजातीय भवन
विज्ञापन

वर्ष 14 नवंबर 2011 में तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने किया था शिलान्यास
धर्मेद्र सिंह बोज्ञाटो
रामपुर बुशहर। जनजातीय क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए रामपुर नगर परिषद के वार्ड-9 खनेरी में निर्माणाधीन जनजातीय भवन का निर्माण कार्य एक बार फिर से डिजाइन फाइनल न होने से लटक गया है। 14 साल से किन्नौर और लाहौल-स्पीति के अलावा अन्य जनजातीय क्षेत्र के लोगों को इस जनजातीय भवन इंतजार है। लोक निर्माण विभाग करीब 5.50 करोड़ रुपये की लागत से बहुमंजिला भवन का निर्माण करेगा। इसमें लोगों को ठहरने की सुविधा, शादी समारोह के आयोजन और पार्किंग की उचित व्यवस्था मिलेगी। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के दौरान साल 14 नवंबर 2011 में पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने नगर परिषद के वार्ड-9 में बहुमंजिला जनजातीय भवन का शिलान्यास किया था। उसके बाद कई साल तक यह भवन राजनीति की भेंट चढ़ता रहा है। वर्ष 2017 में भाजपा की एक बार फिर से सरकार बनने के बाद जनजातीय भवन का कार्य शुरू हुआ, लेकिन निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार ने बीच में ही कार्य छोड़ दिया। अब प्रदेश कांग्रेस सरकार बनते ही एक बार फिर काम शुरू किया था, लेकिन एक साल पहले राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय मंत्री जगत सिंह नेगी ने जनजातीय भवन का जायजा लिया और इस भवन के डिजाइन में बदलाव के निर्देश दिए। जिसे लोक निर्माण विभाग में एनआईटी हमीरपुर में भेज दिया है, लेकिन एक साल से डिजाइन तैयार न होने से यह काम लटक गया है।
जल्द किया जाए भवन का निर्माण
जनजातीय जिला किन्नौर और लाहौल-स्पीति से रोजाना लोगों का व्यापारिक केंद्र रामपुर आना-जाना रहता है। इस दौरान लोग सामान सहित स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में उन्हें सस्ती दरों पर कमरे उपलब्ध नहीं हो पाते और उन्हें होटलों में भारी भरकम किराया देकर ठहरना पड़ रहा है। जनजातीय भवन बनने से यहां के लोगों को सस्ती दरों पर ठहरने की सुविधा होगी। जनजातीय क्षेत्र के लोगों में सुनील नेगी, रमेश नेगी, पनपा नेगी, आनंद नेगी समेत अन्य लोगों ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द इस भवन का निर्माण किया जाए, ताकि जनजातीय क्षेत्र के लोगों को रामपुर में ठहरने के लिए परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

खनेरी में जनजातीय भवन का निर्माण लगभग 5.50 करोड़ से होगा। विभाग ने टेंडर प्रकिया पूरी कर दी है। एनआईटी हमीरपुर से अभी तक भवन का डिजाइन फाइनल नहीं हुआ है। उम्मीद है कि जल्द डिजाइन बनकर आ जाएगा और तुरंत काम शुरू कर दिया जाएगा। - बृज लाल, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग रामपुर

रामपुर नगर परिषद के वार्ड नंबर 9 में अधर में लटका जनजातीय भवन का निर्माण कार्य

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें