फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नित्थर में निकासी नाली का निर्माण कार्य शुरू

विज्ञापन
नित्थर बाजार में लोक निर्माण विभाग ने शुरू किया निकासी नाली का निर्माण कार्य। संवाद
विज्ञापन
नित्थर वासियों को नहीं झेली पड़ेगी जल भराव की समस्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। उपतहसील मुख्यालय नित्थर में अब मुख्य सड़क पर जल भराव की समस्या से परेशान नहीं होना पड़ेगा। लोक निर्माण विभाग ने नित्थर बाजार में सड़क के किनारे निकासी नाली का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। विभाग करीब 13 लाख रुपये की लागत निकासी नाली का निर्माण करेगा। लोक निर्माण विभाग ने शुक्रवार से काम शुरू कर दिया। मुख्य सड़क पर निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण नित्थर बाजार में जल भराव की स्थिति पैदा हो जाती थी, जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। जल भराव के चलते सबसे अधिक परेशानी राहगीरों को पेश आ रही थी, जबकि बाजार की दुकानों में भी जल भराव के कारण पानी घुस रहा था। बारिश के दौरान लोगों को कीचड़ की समस्या से जूझना पड़ रहा था। क्षेत्र के लोगों की बार-बार की मांग के बाद अब विभाग ने निकासी नाली का निर्माण शुरू कर दिया है। लोक निर्माण विभाग नित्थर के कनिष्ठ अभियंता हिमांशु कटोच ने बताया कि नित्थर में सड़क के किनारे निकासी नाली का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। स्थानीय व्यापारियों की मांग पर पुरानी निकासी नाली को भी साफ किया गया है। उन्होंने व्यापारियों से सहयोग का आह्वान किया है और निकासी नाली में कूड़ा-कचरा न फेंकने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें