फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ठियोग महाविद्यालय में मनाया संविधान दिवस

विज्ञापन
ठियोग महाविद्यालय में संविधान दिवस पर कार्यक्रम पेश करती छात्राएं। स्रोत : स्कूल प्रबंधन
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग महाविद्यालय में संविधान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. भूपिंद्र सिंह ठाकुर रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य ने किया। प्राचार्य ने कहा कि संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक भारत की आत्मा है, जो हमें समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व के आदर्शों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा देता है। इस कार्यक्रम का आयोजन राजनीतिक विज्ञान विभाग ने किया। राजनीतिक विज्ञान के प्राचार्य बसंत लाल ने सबका स्वागत किया। इस विभाग के छात्रों ने संविधान की प्रस्तावना, वर्तमान समय में संविधान की भूमिका, संविधान का महत्व पर पीपीटी और भाषण से प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने संविधान से जुड़े विभिन्न विषयों पर भाषण, कविता और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं में भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन अर्चना, गरिमा और श्रुति ने किया। प्रो. बसंत लाल ने कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। संविधान दिवस के दिन महाविद्यालय परिवार ने संकल्प लिया कि वे संविधान में निहित मूल्यों को व्यवहार में उतारकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। इस मौके पर वरिष्ठ आचार्य डॉ. अनीता राठौर और अन्य प्राध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें