कोटखाई (रोहड़ू)। डीएवी महाविद्यालय कोटखाई में बुधवार को संविधान दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सहआचार्य डॉ. जोगिंद्र सिंह दुल्टा उपस्थित रहे। सहायक आचार्य अक्षिका ठाकुर ने मफलर और बैज पहनाकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। मुख्यअतिथि ने संविधान के महत्त्व के बारे में विद्यार्थियों को अवगत करवाया। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अनेकता में एकता को दर्शाते हुए रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अंत में सहायक आचार्य राजनीतिक शास्त्र प्रियंका शर्मा ने सभी का धन्यवाद किया। मंच संचालन की भूमिका पायल राजटा और राहुल ने निभाई।