तकलेच स्कूल आयोजित कार्यक्रम में मौजूद छात्र छात्राएं। संवाद
तकलेच स्कूल में विद्यार्थियों को विशेषज्ञों ने दी कृषि के बारे में जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पीएमश्री राजमाता शांति देवी मेमोरियल राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तकलेच में कृषि विभाग रामपुर ने कार्यशाला का आयोजन किया। कृषि विभाग से एसएमएस डॉ. कर्ण सिंह गुलेरिया और डॉ. पीरू राम कृषि ने विद्यार्थियों को कृषि के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कृषि योग्य भूमि को उपजाऊ बनाने के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि भूमि को पोटेशियम, फास्फोरस और नाइट्रोजन जैसे पोषक तत्वों की जरूरत होती है। कृषि विभाग प्रयोगशाला के माध्यम से उपजाऊ भूमि की मृदा की उर्वरता का प्रशिक्षण करता है और उर्वरकों की सहायता से भूमि में कम हुई उर्वरकों को पूरा किया जाता है। पाठशाला से कार्यवाहक प्रधानाचार्य नेक राम ने विभाग से आए अधिकारियों का स्वागत किया। पाठशाला के कृषि समन्वयक गोविंद शाक्या ने अधिकारियों का कृषि से संबंधित जानकारी विद्यार्थियों को मुहैया करवाने पर आभार जताया। विद्यार्थियों को अपनी भूमि की मिट्टी को एकत्रित कर परीक्षण के लिए जल्द ही स्कूल में लाने का आह्वान किया। इस अवसर पर स्कूल के सभी शिक्षक मौजूद रहे।
-