फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कुमारसैन की समस्याओं को उठाया

विज्ञापन
कुमारसैन में कांग्रेस की जोनल बैठक में मौजूद विधायक कुलदीप सिंह राठौर सहित अन्य मौजूद। स्रोत :
विज्ञापन
कुमारसैन में कांग्रेस की जोनल बैठक का आयोजन, संगठन मजबूती पर किया मंथन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)।
कुमारसैन में शुक्रवार को कांग्रेस की जोनल बैठक हुई। बैठक में स्थानीय विधायक एवं कांग्रेस नेता कुलदीप सिंह राठौर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। इनके अलावा कुमारसैन-ठियोग ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय शर्मा और कुमारसैन जोनल अध्यक्ष कृष्ण शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में संगठन की कार्यशैली, आगामी गतिविधियों और जमीनी स्तर पर संगठन को सक्रिय बनाने को लेकर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने कुमारसैन क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं को बैठक में उठाया। कृष्ण शर्मा ने संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका और आपसी समन्वय स्थापित करने बारे प्रेरित किया। विधायक कुलदीप सिंह राठौड़ ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती उसके कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आपसी तालमेल पर निर्भर करती है। क्षेत्र की जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर उठाने, सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों को लोगों तक पहुंचने पर जोर दिया। बैठक के बाद विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने कुमारसैन पंचायत में 20 सूत्री कार्यक्रम के तहत विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक की। बैठक में विभिन्न विभागों के माध्यम से चलाए जा रहे विकास और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। विधायक ने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से विकास कार्यों में तेजी लाने और जन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें