फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कोटला में महिलाओं को बैंकिंग और वित्तीय योजनाएं बताईं

विज्ञापन
कोटला में वित्तीय साक्षरता और जागरूकता कार्यक्रम के दौरान उप​​​​स्थित लोग । बैंक
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। कोऑपरेटिव बैंक शाखा ज्यूरी ने शुक्रवार को कोटला में वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम (एफडीएलसी) का आयोजन किया। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम में अश्वनी कुमार, एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट सौरभ नेगी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सौरभ नेगी ने महिलाओं और ग्रामीणों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, सपनों का संचय, स्वयं सहायता समूह गठन, विभिन्न प्रकार के बैंक खातों और फसल बीमा योजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों और स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को बैंकिंग, बचत, बीमा और विभिन्न सरकारी वित्तीय योजनाओं के बारे जागरूक करना है। इस मौके पर क्लस्टर मैनेजर ज्योति नेगी, पंचायत सदस्य संदेशा वर्मा, मोनिका मेहता, उषा और पार्वती सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें