. कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग ने किया कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन
. कांग्रेस महासचिव आरडी कंवर ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत संवाद न्यूज एजेंसी रामपुर बुशहर।
संविधान निर्माता एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर परिधि गृह रामपुर में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग ने कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में डॉ. आंबेडकर के योगदान को याद किया। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस महासचिव रिपु दमन कंवर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की, जबकि ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश वर्मा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की ओर से डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से आए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष चुनी लाल जिंटा ने मुख्य अतिथि और अन्य विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने डॉ. आंबेडकर के जीवन, उनके संघर्षों और समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर डीडी कश्यप, विजय कनैन, वीरेंद्र भलूनी सहित अन्य मौजूद रहे।
रामपुर में कांग्रेस अनुसूचित जाति सेल की ओर से आयोजित डॉ. अंबेडकर की जयंती पर मौजूद पदाधिकारी औ