फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षद बिमला देवी बनी जिला महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
चौपाल(रोहड़ू)। कांग्रेस को मजबूती देने के लिए प्रदेश कांग्रेस महासचिव रजनीश कीमटा ने कुछ नए पदाधिकारी नियुक्त किए हैं। नई नियुक्तियों में नगर पंचायत चौपाल के वार्ड 5 की नव निर्वाचित पार्षद बिमला देवी को जिला महिला कांग्रेस ग्रामीण उपाध्यक्ष तथा वार्ड 3 की पार्षद कमला देवी को जिला महासचिव नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त सुरेश बेस्टा को जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण का सचिव तथा चेत राम मलिक को ब्लॉक कांग्रेस चौपाल का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रदेश कांग्रेस सचिव चंद्रमोहन ठाकुर ने सभी नियुक्तियों की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत चौपाल में कांग्रेस समर्थित पार्षदों की जीत के बाद ये नियुक्तियां की गई हैं। जिससे कांग्रेस पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें