फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सिलिंडर के दामों में बढ़ोतरी पर रिकांगपिओ में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ(किन्नौर)। केंद्र सरकार की रसोई गैस सिलिंडर के दामों में की गई बढ़ोतरी के खिलाफ महिला कांग्रेस किन्नौर ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस ने रिकांगपिओ बाजार में रैली निकालकर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि गैस सिलिंडर के दाम आए दिन बढ़ने से आम लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन


सबसे पहले महिला कांग्रेस किन्नौर के कार्यकर्ताओं ने रिकांगपिओ चौक के पास प्रदर्शन किया। इस मौके पर जिला महिला कांग्रेस की महासचिव ललिता पंचारस, कल्पा ब्लॉक महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष वंदना ने बताया कि जब 2014 में मनमोहन की सरकार के समय में 410 रुपये गैस सिलेंडर का दाम था, उस समय केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने खूब हल्ला किया था लेकिन अब खामोश हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार जब तक गैस सिलिंडरों के दाम कम नहीं करती तब तक प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें