फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को दिए बूथ स्तर पर कार्य करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
पदाधिकारी-कार्यकर्ता बूथ स्तर पर करें कार्य
विज्ञापन

ब्लॉक कांग्रेस ने रोहड़ू में बैठक करके बनाई रणनीति
विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने की बैठक में शिरकत
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रोहड़ू की विशेष बैठक मेें सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर कार्य करने के निर्देश दिए गए। बैठक मंगलवार को अध्यक्ष करतार सिंह कुल्ला की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस दौरान विधायक मोहन लाल ब्राक्टा विशेष रुप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बैठक में विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा सरकार सत्ता में आई है, रोहड़ू में एक भी नया काम शुरू नहीं हुआ है। रोहडू में जो भी कार्य हो रहे हैं, वे सभी कांग्रेस कार्यकाल के हैं। भाजपा के नेता कांग्रेस के कार्यकाल में शुरू किए गए विकास कार्यों का झूठा श्रेय लेने में ही व्यस्त हैं। कर्मचारियों को तबादलों की धमकियां दी जा रही हैं। उसका तबादला किया जा रहा है। विकास कार्योँ की गुणवत्ता को दर किनारे किया जा रहा है। भाजपा नेता अधिकारियों को अपने चहेतों को काम देने के लिए दबाव बना रहे हैं। इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष सुरेंद्र रेटका, सोहन लाल चौहान, रामेश्वर कंवर, काहन चंद चौहान, रविंद्र जोहटा, अंकुश लाकटा, कांति लाल, राकेश चौहान, हैप्पी मैहता, रौनी घेदटा, ललित ठाकुर, सुजय अग्रवाल और रविंद्र ठाकुर सहित कई कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें