फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने किया मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
लाल चंद शर्मा ने सराहन, दोफदा और गोरा जोन का दौरा कर संगठन सृजन कार्यक्रम की समीक्षा की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह की जन्मस्थली सराहन में 18 अक्तूबर को उनकी प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसे लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामपुर के अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने विभिन्न जोन का दौरा कर कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कीं। इस दौरान कार्यक्रम की तैयारियों के साथ संगठन सृजन कार्यक्रम की भी समीक्षा की गई। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने सराहन, दोफदा और गोरा जोन में आयोजित बैठकों में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने, बूथ कमेटियों और पंचायत कमेटियों के गठन एवं पुनर्गठन पर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, बूथ और पंचायत स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपने का आह्वान किया। अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने कहा कि दिवंगत वीरभद्र सिंह आधुनिक हिमाचल प्रदेश के निर्माता और जनप्रिय नेता थे। उनके योगदान को प्रदेश की जनता हमेशा याद रखेगी। सराहन में उनकी प्रतिमा का अनावरण क्षेत्र के लिए गौरव और भावुकता का क्षण है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों, महिलाओं, युवाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से 18 अक्तूबर को सराहन पहुंचकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करने और कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। बैठक में स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारियों, जोन प्रभारियों, पंचायत प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें