फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दलाश क्षेत्र की समस्याओं पर कांग्रेस ने किया मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
दलाश (कुल्लू)। जोनल कांग्रेस दलाश की बैठक मंगलवार को विश्राम गृह दलाश में हुई। अध्यक्षता जोनल कांग्रेस अध्यक्ष मनोज ठाकुर ने की। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में दलाश क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। क्षेत्र में परिवहन निगम की बस सेवाओं, बंद पड़ी सड़कों और कई विभागों में रिक्त चल रहे पदों को जल्द भरने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद शर्मा ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि दलाश क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही पार्टी कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल क्षेत्र की महत्वपूर्ण समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखेगा। बैठक में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष परस राम, जिला परिषद सदस्य सुनील कुमार, ब्लॉक महासचिव पप्पू सत्या, लाल सिंह, विजय कंवर, महिला ब्लॉक अध्यक्ष तिलका ठाकुर और भगवान प्रकाश सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें