रोहडू में बैठक के दौरान कांग्रेस के पदाधिकारी पर्यवेक्षक के साथ
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। जिला शिमला के लिए अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक राजीव वर्मा ने रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के दो दिवसीय प्रवास पर पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं, कांग्रेस कमेटी के सभी अग्रणी संगठन, सेवा दल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, ईटक, अल्पसंख्यक, अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ एक विशेष बैठक की। बैठक में मंडल अध्यक्ष के चयन को लेकर मंथन किया गया। उन्होंने कहा कि यहां आने का मकसद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और जिला कमेटी के गठन के बारे में कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेना है। कांग्रेस पार्टी में ऐसे लोगों को पद के लिए तवज्जो दी जाएगी, जो बेदाग छवि और सभी को साथ लेकर काम कर रहे हैं।