रिकांगपिओ (किन्नौर)। मीरू पंचायत के कांग्रेस बूथ सचिव समेत अन्य युवाओं ने कांग्रेस का दामन छोड़कर आम आदमी पार्टी (आप) की सदस्यता ग्रहण की है। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष मनीष कुमार नेगी ने कहा कि आम आदमी पार्टी में शामिल होने वालों में कांग्रेस बूथ कमेटी के सचिव सुशील नेगी, शिशुपाल नेगी, लविस नेगी और रितिक नेगी शामिल हैं। युवाओं ने आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की जनहितकारी नीतियों और पारदर्शी कार्यशैली से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता मंजीत नेगी, जिला संगठन मंत्री सहदेव और जिला सलाहकार नव प्रकाश नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।