फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: मुख्यमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पोस्टों पर शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
चौपाल (रोहड़ू)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित मानहानिकारक पोस्टों के आरोप में शिकायत दर्ज की गई है। यह शिकायत चौपाल पुलिस थाने में अधिवक्ता सुरेंद्र मोहन मेहता और बार एसोसिएशन चौपाल के अध्यक्ष अधिवक्ता देवेंद्र शर्मा ने दी है। शिकायत में पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई का आग्रह किया गया है। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि अधिवक्ता विनय कुमार शर्मा फेसबुक समेत अन्य सोशल मीडिया मंचों पर मुख्यमंत्री के संबंध में लगातार ऐसी सामग्री प्रकाशित कर रहे हैं, जो सामान्य राजनीतिक आलोचना की सीमा से परे है। यह सांविधानिक पद की गरिमा और सम्मान को प्रभावित करती प्रतीत होती है। शिकायत में पुलिस से संबंधित डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित रखने का भी आग्रह किया गया है। इसमें सोशल मीडिया पोस्ट, टिप्पणियां, खाते का विवरण और अन्य इलेक्ट्रॉनिक अभिलेख शामिल हैं। इसका उद्देश्य किसी भी डिजिटल साक्ष्य को नष्ट या परिवर्तित होने से रोकना है। पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया गया है। डिजिटल साक्ष्यों को तत्काल सुरक्षित करने की मांग की गई है। इसमें भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 356 (मानहानि) और धारा 351 (आपराधिक धमकी) के तहत अपराध की जांच शामिल है। शिकायतकर्ताओं ने आवश्यकता पड़ने पर स्क्रीन के चित्र, गवाहों के बयान और अन्य पूरक साक्ष्य उपलब्ध कराने की बात कही है। इस शिकायत का उद्देश्य सांविधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखना और कानून के शासन को मजबूत करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें