फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों को समय पर पूरा करें विभाग : अनुराधा राणा

विज्ञापन
लाहौल एवं स्पीति के विधायक अनुराधा राणा अतिरिक्त उपायुक्त काज़ा के सम्मेलन कक्ष में आयोजित परिय
विज्ञापन
जिले में विकास कार्यों के लिए 40.64 करोड़ रुपये का बजट मंजूर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
काजा (लाहौल-स्पीति)। जिला लाहौल एवं स्पीति के विधायक अनुराधा राणा ने सोमवार को अतिरिक्त उपायुक्त काज़ा के सम्मेलन कक्ष में आयोजित परियोजना सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में जनजातीय विकास कार्यक्रम योजना के तहत वर्ष 2025-26 के लिए प्रस्तावित 40 करोड़ 64 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया। इस दौरान विधायक ने निर्देश दिए कि स्पीति में लंबित पड़े विभिन्न विकास कार्यों को सभी विभाग समय पर पूरा करें। विधायक अनुराधा राणा ने सर्दी के मौसम के दौरान लोक निर्माण विभाग को सड़कें दुरुस्त रखने के निर्देश दिए और विशेष कर दूरदराज के क्षेत्रों में संपर्क सड़कों को दुरुस्त रखने को कहा, ताकि लोगों को आवागमन में सुविधा मिले। इसके अलावा उन्होंने विभाग की ओर सें विभिन्न निर्माणाधीन भवनों पर किए जा रहे कार्यों की चर्चा की और गुणवत्तापूर्ण कार्यों पर बल दिया। जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र के जिन स्थानों में सर्दी के दौरान पेयजल की समस्या होती है, वहां आवश्यक कार्रवाई करें, ताकि लोगों को पानी की समस्या का सामना न करना पड़े। जल शक्ति विभाग को काजा व ताबो में सीवरेज निर्माण संबंधी कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। विद्युत बोर्ड को क्षेत्र में चल रहे विद्युत संबंधित कार्यों को निर्धारित समय अवधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कृषि विभाग को किसानों को उन्नत किस्म के बीज, कृषि उपकरण, टैंक तथा पाइप इत्यादि समय पर उपलब्ध करवाने को कहा। इसके अतिरिक्त उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन विभागों के माध्यम से स्पीति में विभिन्न विकासात्मक कार्य और योजनाएं चलाई जा रही हैं, उनसे संबंधित विभागीय अधिकारी समय-समय पर जमीनी स्तर पर पहुंचकर कार्य का जायजा लें, ताकि स्पीति घाटी के लोगों को वर्तमान सरकार द्वारा चलाई जा रही नीतियों और योजनाओं का लाभ मिल सके। बीआरओ सहित सभी विभागों के अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों के साथ समन्वय स्थापित कर विकासात्मक कार्य करने को कहा। उन्होंने सीमा सड़क संगठन को सड़क से बर्फ हटाने के बाद मिट्टी इत्यादि लगाने को कहा, ताकि जनता को यातायात संबंधी समस्याओं का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर एसडीएम एवं परियोजना अधिकारी एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना शिखा ने बैठक का संचालन किया। बैठक में जिला यूथ अध्यक्ष एवं जनजातीय सलाहकार समिति के सदस्य केसंग रापचिक, टीएसी सदस्य छेवांग रिंगजिन व वीर भगत, जिला परिषद सदस्य सन्डुप, पंचायत प्रधान काजा सोनम डोलमा, नायब तहसीलदार मोहन सिंह, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग मनोज नेगी, खंड विकास अधिकारी अंशुल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें