बडागांव एसएमसी के नवनियुक्त पदाधिकारी सामुहिक चित्र में
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। शहीद सतीश कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़ागांव में स्कूल प्रबंधन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी का गठन सत्र 2024-27 के लिए किया गया। इस चुनाव में करीब 100 अविभावकों ने भाग लिया। बैठक में सर्वसम्मति से शेर सिंह को एसएमसी अध्यक्ष की कमान सौंपी गई। वहीं, कार्यकारिणी में अभिभावकों में सरला मेहता, रितु, सीमा, योगेश, कर्मचंद, संतोष कुमार, राजेंद्र, अनिल, सीमा वर्मा, चंदा देवी, रीता देवी, पुष्पा, सीता राम, राजपाल, शिक्षकों में जयपाल पराशर, देवदत शर्मा और रमन कायस्थ को शामिल किया गया। प्रधानाचार्य मदन लाल को सचिव नियुक्त किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मदन वर्मा ने बैठक को संबोधित किया और नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं। वहीं उन्होंने भविष्य में स्कूल प्रबंधन के साथ मिलकर स्कूल के उत्थान के लिए कार्य करने का आग्रह किया। इस मौके पर स्कूल के सभी शिक्षक मौजूद रहे।