रगदेन युवक मंडल पांगी के नवनियुक्त कार्यकारिणी के सदस्य सामुहिक चित्र में
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। रगदेन युवक मंडल पांगी क्लब का गठन सोमवार को किया गया। नायब तहसीलदार कल्पा रविंद्र ठाकुर कि अध्यक्षता में रगदेन युवक मंडल की कार्यकारिणी का सर्वसहमति से चुनाव किया गया। इसमें भरत लाल को अध्यक्ष चुना गया। इनके अलावा उपप्रधान रवि राज, महासचिव विकास, सह सचिव भूपेश कुमार और कोषाध्यक्ष अमर सिंह को नियुक्त किया गया। इसके अलावा शंकर लाल को सलाहकार, प्रेम चंद को विशेष सलाहकार और निर्मल सिंह को संयोजक चुना गया। नवनियुक्त विशेष सलाहकार प्रेम चंद और सलाहकार शंकर लाल ने कहा कि क्लब बनाने का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से बचाना, खेलकूद गतिविधियों का बढ़ावा देने, अपनी संस्कृति को बचाने, सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित समाज हित के कार्यों में आगे आना है। क्लब की ओर से समय समय पर पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।