नशे के खात्मे, पर्यावरण और गो संरक्षण के लिए कार्य करेगी समिति
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। मां भीमा काली सामाजिक कल्याण समिति रामपुर बुशहर की नींव मंगलवार को रखी गई। बैठक की अध्यक्षता देवेंद्र कश्यप ने की। बैठक में नव कार्यकरणी का गठन किया गया। दीपक मेहता को मां भीमाकाली सामाजिक कल्याण समिति रामपुर की कमान सौंपी गई। इनके अलावा साहिल चौहान को उपाध्यक्ष, रोबिट ठाकुर को सचिव और रवि शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं, अभी राणा को चेयरमैन चुना गया। नवनियुक्त अध्यक्ष दीपक मेहता ने कहा कि मां भीमाकाली सामाजिक कल्याण समिति सूबे में बढ़ रहे नशे के खात्मे के लिए कार्य करेगी। समिति पर्यावरण संरक्षण और गो संरक्षण के लिए सदैव तत्पर रहेगी। आगामी समय में शिविरों और जागरुकता कार्यक्रमों सहित रैली के माध्यम से कार्य शुरू किए जाएंगे। इस मौके पर रजत शर्मा, अनुज, देवेंद्र और विकास चौहान सहित अन्य मौजूद रहे।