फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ममता ठाकुर को सौंपी इनर व्हील क्लब ठियोग की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
ममता ने चौथी बार संभाली अध्यक्ष पद की कमान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ठियोग(रामपुर बुशहर)। ठियोग के एक रेस्तरां में रविवार को इनर व्हील क्लब की बैठक हुई। बैठक में सर्वप्रथम पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यक्रम में इनर व्हील क्लब की संयोजिका सीमा कपूर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। नई कार्यकारिणी में समाज सेविका ममता ठाकुर को फिर से अध्यक्ष पद के लिए चुना गया। इससे पहले भी वह तीन बार अध्यक्ष रह चुकी हैं। उन्होंने बताया कि पिछले कई दशकों से इनर व्हील क्लब समाजसेवा में जरुरतमंदों की मदद के लिए आगे रहा है। इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष दीपराम शर्मा ने ममता ठाकुर को बधाई देते हुए कहा कि रोटरी क्लब एवं इनर व्हील क्लब समाजसेवा कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करता है। इस वर्ष के लिए भी खाखा तैयार कर आगामी कदम उठाएं जाएंगे। ममता ठाकुर ने बताया कि वह क्लब के सभी वरिष्ठ सदस्यों का आभार व्यक्त करती हैं और क्लब की सभी सदस्यों को साथ में लेकर वह कार्य करेंगी। इस मौके पर क्लब की सदस्य महिलाओं एवं रोटरी क्लब के सदस्यों ने अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें