फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: मुंशी प्रेमचंद की कहानियों पर हुई परिचर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय आनी में शनिवार को मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर साहित्य परिषद ने परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उनकी प्रसिद्ध कहानियों ठाकुर का कुआं और कफन पर चर्चा हुई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रेमचंद के साहित्य से परिचित कराना था। प्राचार्य दायक राम ठाकुर परिचर्चा में उपस्थित रहे। साहित्य परिषद के सलाहकार निर्मल सिंह ने बताया कि परिचर्चा का उद्देश्य विद्यार्थियों को मुंशी प्रेमचंद के साहित्य में निहित सामाजिक यथार्थ, जातिगत भेदभाव और मानवीय संवेदनाओं से अवगत कराना था। तृतीय वर्ष की छात्रा रिया शर्मा ने ठाकुर का कुआं कहानी के माध्यम से तत्कालीन समाज में व्याप्त छुआछूत और असमानता को उजागर किया। छात्र अनुज और पंकज ने कफन कहानी में गरीबी, सामाजिक विडंबना और मानवीय संवेदनाओं के क्षरण की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें