रोहड़ू। पीजी कॉलेज सरस्वतीनगर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस मौके पर मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा ने बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर पारितोषिक वितरण किया। कार्यक्रम में छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दीं।
कॉलेज प्राचार्य डॉ. पीपी चौहान ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर साल भर की गतिविधियों से लोगों को अवगत करवाया। विद्यार्थियों ने पहाड़ी नाटी सहित रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। मुख्य अतिथि ने कॉलेज के मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया गया। शिक्षा क्षेत्र में अव्वल रहने पर हितेश, रचना, दीपिका, दामिनी शर्मा, प्रीक्षित शर्मा, साक्षी शर्मा, पल्लवी, सिमरन, निखिल शर्मा, श्रेया ठाकुर, अंशुल, नेहा, अमन, निशा, त्रिवंशिका दिल्टा, थंबन, किरण, पारिश, ईशा चौहान, दीक्षा जिंटा, सूर्यभान, डिंपल, आंचल, मुक्ति, राजकिरण, प्रिया, स्वीटी, अतुल, पूनम, हरिकला, मिनाक्षी, कंचन, अभय राम, पूजा, साक्षी, संजना, सपना, गीता, नरेंद्र, विनाक्षी, गंगा राणा, श्रेयास मेहता, देविंद्र सिंह, दीपू, कृष्णकांत, दीक्षा नाकटा, राहुल, आरती, नवनीत भिमटा, प्रीति खिमटा, रिंकल, शुभम, रंजना, कमलेश, कंचना देवी, शिवानी छाजटा, परमीत, रितू, कृतिका, उत्सव, दिनेश, सविता, दिव्या, किरण, राधिका, रुचिका कश्यप, सचिन बरागटा, सुमित, ईशिका, शालू, साक्षी, मोनिका, ममता, हिमांशु, विनय मनीश, अंबिका, अनीता, राहुल, रीतिका, कुलभूषण, पियूष पनाटू, पंकज, रविकांत, अतुशी, अमित, यशिका, विजेता, सरिता, पल्लवी, सिमरन, वनीता, मुकेश, शिखा, मुुक्ति, आशीष, सौरव, प्रीति, रेखा, विपिन, जसवीन, अदिति, वरुण, आदित्य, अनमोल, सन्नी, प्रीक्षित, यामिनी, रोहित, भोपिंदर, विपुल, नवीन, प्रियंका, सुमन, विभूति, डिंपल, मनीषा, नवनीत, रमा, दीपिका, आशिमा, अंकिता को पुरस्कृत किया गया। खेलों के क्षेत्र में कपिल, मनीत, सुशांत, तंशुल, दीक्षा, अनमोल, राहत, अंशुल, अशोक, सुधांशु, पारिश, तुषार, ईशान, प्रज्जवल, रोबिन, परवीन, कार्तिक, अर्चित, सुनील, अमित, विनीत, राजन, सौरभ, सचिन, किरण, प्रिया, नीतिका, शिवानी, नेहा, त्रिवंशिका, राजकिरण, पल्लवी, किरण बाला, अंकुश, आदित्य, भास्कर, पंकज, अभय, राहुल, शरद, हिमांशु, अक्षित सहित कई खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य महावीर झगटा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष परवीण छाजटा, इंद्र चौहान, पिंकी कोटवी, विजेता खिमटा आदि उपस्थित रहे।