फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: छात्रों ने लफाली गांव की परंपरा और धार्मिक प्रथाएं जानी

विज्ञापन
आनी कॉलेज की छात्राएं लफ़ाली गांव का भ्रमण करते हुए। संवाद
विज्ञापन
महाविद्यालय आनी के छात्रों ने लफाली गांव का किया शैक्षणिक भ्रमण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी(कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय हरिपुर (आनी) के सामाजिक विभाग के छात्रों ने शुक्रवार को लफाली गांव का शैक्षणिक भ्रमण किया। भ्रमण का मुख्य उद्देश्य छात्रों को ग्रामीण जीवन और पारंपरिक प्रथाओं के बारे में जागरूक करना है। छात्रों ने ग्रामीणों से बातचीत कर पुरानी परंपराओं, देव परंपरा और धार्मिक परंपरा के बारे में जानकारी हासिल की। ग्रामीणों ने बताया कि पुरानी परंपराएं उनके समुदाय का अहम हिस्सा हैं, जिन्हें वे पीढ़ी-दर-पीढ़ी निभा रहे हैं। भ्रमण का आयोजन राजकीय महाविद्यालय आनी की सामाजिक विभाग की सहायक प्रोफेसर सीमा वर्मा ने किया गया। उन्होंने कहा कि भ्रमण से छात्रों ने जाना कि कैसे सांस्कृतिक परंपराएं समाज के विभिन्न पहलुओं को प्रभावित करती हैं। इस दौरे ने छात्रों को ग्रामीण जीवन के विभिन्न पहलुओं को समझने का अवसर प्रदान किया। उन्हें अपने ज्ञान को व्यावहारिक रूप में लागू करने का मौका दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें