रोहड़ू। पीजी कॉलेज सीमा में शनिवार को केंद्रीय छात्र परिषद का गठन किया गया। इस दौरान सभी मनोनीत पदाधिकारियों और सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बृजेश चौहान कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। समारोह में डीएसपी रोहड़ू सुनील नेगी बतौर गेस्ट ऑफ ऑनर उपस्थित रहे।
इस मौके पर केंद्रीय छात्र परिषद में बीएससी के छात्र मनोज को अध्यक्ष चुना गया। बीए की छात्रा अंजली को उपाध्यक्ष, बीकॉम की छात्रा दीक्षा शर्मा को सचिव, बीसीए की छात्रा मोनिका पांजटा को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया। नैना देवी को एमए राजनीतिक शास्त्र कक्षा का, तब्बू बुशैहरी को एमए अंग्रेजी कक्षा का, रचना कुमारी को एमए इतिहास कक्षा का, नीनू को एमए हिंदी कक्षा का, ममता देवी को एमए इकोनॉमिक्स कक्षा का, नीकिता को एमकॉम का कक्षा प्रतिनिधि चुना गया। इसके अतिरिक्त कृतिका जिंटा, मनीषा कुमारी, दीक्षा, ऋषभ धवन, अंजली, आरूषि, आराधना चौहान, यशपाल, दीक्षु शर्मा, दिव्या रांटा, यमन शर्मा, प्रियंका को कक्षाओं का प्रतिनिधि चुना गया। इसके अतिरिक्त परिषद में विभिन्न विभागों से सदस्यों को मनोनीत किया गया। जिसमें निशांत ठाकुर, नीकिता शर्मा, अखिल, प्रिया, दिव्यांशु शर्मा, साक्षी, चितरंजन, अदिति राज चौहान, प्रीति, ऋतु मेहता, स्मृति गांगटा और हर्ष शर्मा को शामिल किया गया। सभी को केंद्रीय छात्र परिषद की शपथ दिलाई गई।