फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुम्मा कोल्ड स्टोर में खाली पड़े सात चैंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटखाई(रोहड़ू)। कोटखाई के गुम्मा में एचपीएमसी द्वारा दी गई कोल्ड स्टोर की सुविधा इस वर्ष बागवानों को रास नहीं आ रही है। गुम्मा कोल्ड स्टोर में बागवान सेब को स्टोर नहीं कर रहे हैं। इस वर्ष अभी तक एक ही चैंबर मे सेब स्टोर हुआ है। गुम्मा कोल्ड स्टोर में कुल आठ चैंबर हैं। सात चैंबर अभी भी खाली पड़े हुए हैं। पिछले वर्ष 29 सितंबर तक सभी चैंबर बुक हो चुके थे। एचपीएमसी का कोल्ड स्टोर इस वर्ष सिर्फ बागवानों के लिए ही रखा गया है। पिछले वर्ष निजी कंपनी के सेब को भी स्टोर किया गया था। बावजूद इसके कोल्ड स्टोर के चेंबर खाली हैं।
विज्ञापन

एचपीएमसी द्वारा कोल्ड स्टोर में दो माह के लिए सेब को स्टोर किया जा रहा है। बागवान स्टोर किया हुआ सेब दो माह के अंतराल में भी निकाल सकते हैं। एचपीएमसी कोल्ड स्टोर का मूल्य प्रति किलोग्राम 1.60 रुपये प्रतिमाह रखा गया है। कोल्ड स्टोर के एक चैंबर में 3200 पेटियां स्टोर की जा सकती है। कोल्ड स्टोर के शाखा प्रबंधक भीम सिंह स्तान ने बताया कि पिछले वर्ष 29 सितंबर तक स्टोर के सभी चैंबर बुक हो चुके थे जबकि अभी तक एक ही चैंबर भरा है। सात चैंबर अभी भी खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें