सीएमसी खशाधार ने जीती कठासू प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता। संवाद
शिमला(पोआबो) टीम के सोनम वर्मा को मिला मैन ऑफ द सीरीज का खिताब
फाइनल मैच का मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार खशाधार टीम के अंशुल को मिला
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। सरस्वतीनगर में आयोजित कठासू प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता बुधवार को संपन्न हो गई। सीएमसी खशाधार ने कठासू प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता जीती। शिमला(पोआबो) टीम के सोनम वर्मा को मैन ऑफ द सीरीज का खिताब मिला। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सीएमसी खशाधार और पोआबो शिमला की टीम के बीच हुआ। खशाधार की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवरों में 6 विकेट खोकर 140 रन बनाए। खशाधार की ओर से अंशुल ने 42, मनीष ने 41 तथा सुधीर ने 25 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य की पीछा करने उतरी शिमला की टीम नौ विकेट खोकर 66 रन ही बनी सकी। खशाधार ने 74 रनों से मैच जीतकर विजेता ट्रॉफी पर अपना कब्जा किया। फाइनल मैच का मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार खशाधार टीम के अंशुल को दिया गया। बेस्ट बल्लेबाज का खिताब शिमला टीम के साहिल को दिया गया। बेस्ट गेंदबाज का खिताब खशाधार टीम के निखिल को दिया गया। बेस्ट विकेटकीपर का खिताब खशाधार टीम के मनोज को दिया गया। बेस्ट क्षेत्ररक्षक का खिताब धारा टीम के सार्थक को दिया गया। विजेता टीम को दो लाख रुपये की नकद राशि तथा उपविजेता टीम को एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया। समापन समारोह में धार पंचायत के प्रधान अजय सोहटा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। सीबीसी कठासू के सौजन्य से आयोजित इस ग्रामीण स्तरीय प्रतियोगिता में कुल 128 टीमों ने भाग लिया।