फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: क्याव स्कूल में टीजीटी विज्ञान और कला शिक्षकों समेत चार पद रिक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
27 छात्रों की पढ़ाई हो रही प्रभावित, अभिभावकों ने जताया रोष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
उपमंडल के दुर्गम राजकीय उच्च विद्यालय क्याव में शिक्षकों की भारी कमी से 27 विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। स्कूल में टीजीटी विज्ञान और टीजीटी कला शिक्षकों समेत चार पद लंबे समय से रिक्त हैं। शिक्षकों की कमी के कारण छात्रों का भविष्य दांव पर लगा है और अभिभावक चिंतित हैं। स्कूल में टीजीटी विज्ञान का पद वर्ष 2022 से खाली है। पीईटी का पद वर्ष 2021 से रिक्त है। लिपिक का पद तो वर्ष 2006 से ही खाली पड़ा है। टीजीटी कला शिक्षक का पद भी एक साल से रिक्त है। वर्तमान में छठी से दसवीं कक्षा तक 27 विद्यार्थी यहां शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। शिक्षकों की कमी के कारण छात्रों को घरद्वार पर मिलने वाली बेहतर शिक्षा सुविधा नहीं मिल पा रही है। बिन शिक्षक छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। कई छात्र दूसरे स्कूलों में जाने को मजबूर हो रहे हैं। अभिभावकों ने सरकार और शिक्षा विभाग से इन रिक्त पदों को शीघ्र भरने की मांग की है। एसएमसी अध्यक्ष विद्या भारती, बबीता देवी, अनिता देवी, सरोज और अश्वनी सहित अन्य अभिभावकों ने गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि क्याव और कूट के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। अभिभावकों के अनुसार, विद्यार्थियों का भविष्य दांव पर लगा है। उन्होंने सरकार और विभाग से जल्द से जल्द रिक्त पदों को भरने की मांग उठाई है। क्याव स्कूल के हेडमास्टर राजन कपूर ने बताया कि रिक्त पदों को लेकर सरकार और शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों को पत्राचार किया जा रहा है। यह पत्राचार समय-समय पर किया जाता है। राजन कपूर ने उम्मीद जताई कि जल्द ही इन रिक्त पदों को भरा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें