फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता की समस्याओं का घरद्वार समाधान कर रही सरकार : सुक्खू

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने की सराहन में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

निरमंड (कुल्लू)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार शाम दूरदराज गांव बागा सराहन में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का ध्येय राज्य के प्रत्येक क्षेत्र का समान विकास और कल्याण सुनिश्चित करना है। इसी दिशा में सरकार ने अनेक कल्याणकारी नीतियां और महत्वाकांक्षी कार्यक्रम लागू किए हैं। इसी कड़ी में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम आरंभ किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए जिला मुख्यालय या राज्य सचिवालय आने की जरूरत न पड़े, इसके लिए सरकार स्वयं गांव के द्वार कार्यक्रम में लोगों की घरद्वार समस्याओं का समाधान कर रही है। इससे लोगों के समय और धन की बचत हो रही है। इससे पहले सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम का आयोजन अति दुर्गम क्षेत्र डोडरा-क्वार, कुपवी, किलाड़ और शरची में किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यक्तिगत तौर पर इन कार्यक्रमों में जाने और दूरदराज के इलाके में रात्रि विश्राम का निर्णय लिया है, ताकि दुर्गम क्षेत्र में रहने वाले लोगों की समस्याओं को करीब से जान सकूं। सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत स्वयं और मंत्रिमंडल के सहयोगी गांव-गांव जाकर लोगों से सीधा संवाद स्थापित कर समस्याओं को हल करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले लोग विशेष रूप से लाभान्वित हो रहे हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने युवाओं से आह्वान किया कि सरकार की ओर से सृजित किए गए स्वरोजगार के अवसरों का भरपूर लाभ उठाएं और नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहें।

सूचना एवं जन संपर्क विभाग के कलाकारों ने प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं और कार्यक्रमों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया।
विज्ञापन


इस मौके पर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर, भुवनेश्वर गौड़, सुरेंद्र चौहान, राम सिंह मियां, किशोरी लाल सागर, पंकज परमार, तोरुल एस रवीश, कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें