फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समरकोट और धमवाड़ी को उप तहसील का तोहफा

विज्ञापन
रोहडू में परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करते मुख्यमंत्री। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रोहडू़। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने एक दिवसीय दौरे के दौरान रोहडू़ विधानसभा क्षेत्र में 102 करोड़ रुपये की 29 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। रोहड़ू के रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार ने हर गांव तक कोरोना की वैक्सीन पहुंचाने का काम किया। इसलिए प्रदेश देश में पहले स्थान पर रहा है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने राजकीय उच्च विद्यालय टोडसा को वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्तरोन्नत करने, बाड़ीधार में पशु औषधालय खोलने, मुख्यमंत्री लोक भवन समोली में एक अतिरिक्त मंजिल का निर्माण, समरकोट और धामवाड़ी में उप तहसील खोलने, भाउटीनाला-गंगटोली-रोहड़ू समाला-अणु बाईपास सड़क का निर्माण, समोली में 30 लाख से सराय भवन बनाने, रतनाड़ी में वन विश्रामगृह का निर्माण, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संदासु में 20 से बढ़ाकर 50 बिस्तर करने, कुलगांव में हेलीपैड का निर्माण, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चिड़गांव में इलेक्ट्रीशियन ट्रेड और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान डोडरा क्वार में इलेक्ट्रीशियन व प्लंबर ट्रेड शुरू करने की घोषणा की।
उन्होंने समारोह में भाग लेने वाले हर महिला मंडल को अपनी ऐच्छिक निधि से 11,000 रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि रोहडू़ में पार्किंग और सात लाख से संपर्क सड़क का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने सुनिश्चित किया कि कोरोना महामारी के संकट काल में किसी को भी भोजन, मास्क, सैनिटाइजर और अन्य आवश्यक सामग्री के अभाव से न जूझना पड़े। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से देश ने स्वदेशी वैक्सीन विकसित की और विश्व का सबसे बड़ा नि:शुल्क टीकाकरण अभियान सफलतापूर्वक चलाया। प्रदेश सरकार ने शत-प्रतिशत पात्र आबादी का टीकाकरण कर देशभर में प्रथम प्राप्त किया।
विज्ञापन

जयराम ठाकुर ने कहा कि आज जिन विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया, उनकी परिकल्पना वर्तमान सरकार के कार्यकाल में की गई थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी कोरी घोषणाएं करती है। कहा कि प्रधानमंत्री हिमाचल को अपना दूसरा घर मानते हैं। केंद्र सरकार के आठ वर्ष के सफल कार्यकाल के उपलक्ष्य पर शिमला में 31 मई को समारोह आयोजित किया जाएगा। जून में प्रधानमंत्री चंबा और धर्मशाला का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने हिमाचली टोपी को राजनीतिक रंगों में परिभाषित किया लेकिन हमने टोपी की राजनीति पर पूर्ण विराम लगाया है। महिलाओं के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में किराये में 50 प्रतिशत की छूट और घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक प्रतिमाह नि:शुल्क बिजली देने की घोषणा की है। बजट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और आशा कार्यकर्ताओं के मासिक मानदेय में वृद्धि की गई है।
ये हुए उद्घाटन और शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने समोली में मुख्यमंत्री लोक भवन, निर्मित नागरिक अस्पताल रोहड़ू के भवन, सीमा कॉलेज में निर्मित टाइप-4 क्वार्टर, गोंसारी स्कूल भवन, आंध्रा झझवानी गयारी सड़क, रोहड़ू के लिए पेयजल आपूर्ति योजना के संवर्धन, गांव अस्तानी व मुनछाड़ा के लिए उठाऊ पेयजल योजना, केवी कंट्रोल प्वाइंट कांसा कोटी, कंट्रोल प्वाइंट चिड़गांव, कंट्रोल प्वाइंट गुम्मा, वन विश्रामगृह शीलघाट और लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता के आवास का लोकार्पण किया। देवीधार (बनोटी) लाल पानी- मथला सड़क, संदोर सिंगल लेन पुल, विभिन्न बस्तियों के लिए उठाऊ पेयजल योजना/बहाव जलापूर्ति योजना, गोस्कवाड़ी, गोंसारी, खशधार के लिए उठाऊ जलापूर्ति योजना, बराल, शील, भरोली व धरोट के लिए उठाऊ पेयजल योजना, शील के कशमोलटा को बहाव पेयजल योजना, भंपड़ और चिड़गांव के गांव चिलाला को नल कनेक्शन उपलब्ध करवाने, गांव थली जांगला के लिए नल कनेक्शन, ग्राम पंचायत कुलगांव के बडियारा के घरों में नल से जल उपलब्ध करवाने, हरिजन बस्ती डीपीएफ कलगांव चुंजर की आधारशिला रखीं। चांशल में भारत दूरसंचार निगम सीमित (बीएसएनएल) का मोबाइल टावर, सारीबासा में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र, जांगला में उप तहसील, मथरेट खड्ड पर वाहन योग्य पुल, बरशील में पब्बर नदी पर वाहन योग्य पुल, अम्बोई में स्वास्थ्य केंद्र और गांव रावसी के लिए वाहन योग्य पुल का शिलान्यास किया। इस मौके पर शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष खुशी राम बालनाहटा हिमाचल प्रदेश कृषि विकास बैंक की अध्यक्ष शशि बाला, विधायक बलबीर वर्मा, एपीएमसी के अध्यक्ष नरेश शर्मा, राज्य खादी बोर्ड के अध्यक्ष संजीव कटवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें