फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने नेरवा के लोगों को दी 175 करोड़ रुपये की सौगात

विज्ञापन
नेरवा में जन सभा के दौरान मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
सीएम ने नेरवा को सड़कों, पुलों और सिंचाई योजनाओं की दी सौगात
विज्ञापन

175 करोड़ रुपये की 30 परियोजनाओं के किए लोकार्पण और शिलान्यास
नेरवा में 25.61 करोड़ रुपये से बनेगी मल निकासी योजना
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहडू़। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने चौपाल विधानसभा क्षेत्र के नेरवा में बुधवार को 175 करोड़ रुपये लागत की 30 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। इस दौरान उन्होंने हिमाचल की स्थापना के 75 वर्ष कार्यक्रम के उपलक्ष्य पर नेरवा कॉलेज के मैदान में जनसभा को भी संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा 75 वर्षों के दौरान प्रदेश का नेतृत्व सक्षम नेताओं ने किया है। प्रदेश के मेहनती लोगों ने राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। यही वजह है कि प्रदेश ने सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति की है। इसका श्रेय राज्य के सक्षम नेतृत्व और मेहनती कर्मचारियों, किसानों, युवाओं और जनता को जाता है। इस दौरान उन्होंने आजादी से आज तक की उपलब्धियों को भी गिनवाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि चौपाल क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। कुपवी क्षेत्र में उपमंडलाधिकारी कार्यालय, कॉलेज, नेरवा में नगर पंचायत के खुलने से लोगों को सुविधाएं मिली हैं। प्रदेश सरकार के कार्यकाल के दो वर्ष कोविड-19 महामारी के कारण बुरी तरह प्रभावित हुए। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया का सबसे बड़ा मुफ्त टीकाकरण अभियान सफलतापूर्वक चलाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जरूरतमंदों की मदद के लिए मुख्यमंत्री सहारा योजना, हिमकेयर, मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, मुख्यमंत्री शगुन योजना, मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना और कई अन्य योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने कहा हर वर्ग को उन्होंने सुविधाएं दी, बावजूद कांग्रेस के नेता राज्य सरकार पर कमजोर वर्गों की अनदेखी के निराधार आरोप लगा रही है। इस दौरान उन्होंने विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को एक बार फिर समर्थन देने का आग्रह किया।
इनसेट
इन योजनाओं के किए शिलान्यास और उद्घाटन
मुख्यमंत्री ने 1.48 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित मुंडला-साड़ी सड़क, 2.88 करोड़ रुपये की मशरैन-थियारा सड़क, 3.74 करोड़ रुपये की सगरोटी-मानियोटी सड़क, 3.83 करोड़ रुपये से निर्मित धरतुआ-घरीन (मगरोग) मार्ग और 9.09 करोड़ रुपये की शीरगाह-शालन सड़क, 82 लाख रुपये की लागत से निर्मित शीकियार संदली भोलाला संपर्क मार्ग और अजीतपुर-गड्डा बावरा संपर्क मार्ग का लोकार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने 8.42 करोड़ रुपये से निर्मित थरोच-मंधाना सड़क, 3.97 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाली किरी-खराचली सड़क, 1.36 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित उठाऊ सिंचाई योजना जारवा-जंदर, पच्चीस लाख रुपये की लागत से बनने वाली नानू-कुथार बड़ाधर, कनूरी सड़क के उन्नयन, 8.89 करोड़ रुपये लागत की बालघर, तिहाना धार, मेहाधार, बटेवारी, कलाना, सुजना सड़क, घोरना-देवठ मार्ग पर बलसन खड्ड पर 85 लाख रुपये के पुल और ग्राम पंचायत कुठार, बासाधार, बागरी और गोरना के विभिन्न गांवों के लिए 6.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित उठाऊ सिंचाई योजना का उद्घाटन भी किया। इसके अलावा उन्होंने सरैन में लोक निर्माण विभाग के उपमंडल, चौपाल में आयुर्वेदिक औषधालय, देहा में अग्निशमन चौकी, पुलबाहल में नव स्तरोन्नत पशु चिकित्सालय और चौपाल में अग्निशमन चौकी से स्तरोन्नत अग्निशमन केंद्र का शुभारंभ किया। उन्होंने चौपाल में जल जीवन मिशन के तहत 10.23 करोड़ रुपये की पांच उठाऊ पेयजल योजनाओं के कार्य, नेरवा के लिए 25.61 करोड़ रुपये की मल निकासी योजना, 1.57 करोड़ रुपये की पेयजल योजना सुंडला गडाह, ग्राम पंचायत ननहार में पेयजल योजना झीना जुबड़ी का सुदृढ़ीकरण 1.05 करोड़ रुपये, पेयजल योजना नियोटी खड्ड-उप महल नाओ धार, उपमहल बावी और उपमहल रुसलाह 5.73 करोड़ रुपये और चौपाल विधानसभा क्षेत्र की पांच पेयजल योजनाओं के सुदृढ़ीकरण एवं रेट्रोफिटिंग के लिए 10.23 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के शिलान्यास किए। इस दौरान विधायक बलबीर वर्मा ने क्षेत्र की समस्याओं को उनके सामने रखा। उन्होंने मुख्यमंत्री को विश्वास दिलाया कि आने वाले चुनावों में चौपाल क्षेत्र के लोग एक बार फिर भाजपा के पक्ष में भारी जनादेश देंगे। इस अवसर पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष मंगत राम शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता शशि दत्त शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता दिव्या, उपायुक्त आदित्य नेगी, पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका और अन्य गण्यमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें