फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: अधिकारी, कर्मचारियों ने स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने की ली शपथ

विज्ञापन
नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में स्वच्छता पखवाड़े में स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने क
विज्ञापन
अधिकारी, कर्मचारियों ने स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने की ली शपथ
विज्ञापन

. नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में स्वच्छता पखवाड़े का हुआ शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। नाथपा-झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में वीरवार को स्वच्छता पखवाड़े का शपथ ग्रहण समारोह के साथ शुभारंभ हुआ। परियोजना प्रमुख एनजेएचपीएस राजीव कपूर ने सभी अधिकारी और कर्मचारियों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने और दूसरों को भी प्रेरित करने की शपथ दिलाई। हेल्प एज इंडिया के तहत चलाए जा रहे मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से बसाहरा गांव के ग्रामीणों ने स्वच्छता शपथ ग्रहण की। राजीव कपूर ने बताया कि स्वच्छता पखवाड़े के दौरान झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में विभिन्न रचनात्मक और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। अभियान के तहत स्वच्छता अभियान, विद्यार्थियों में स्वच्छता, स्वच्छ जल संचयन, वर्षा जल संचयन और जल संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने के लिए सरकारी विद्यालयों में प्रश्नोत्तरी, चित्रकला और निबंध लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। साथ ही स्वच्छता रैली और अन्य जन जागरूकता गतिविधियों का आयोजन होगा। सभी आयोजनों का उद्देश्य नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन स्टाफ के साथ-साथ स्थानीय लोगों और विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें