फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: लूहरी परियोजना ने स्वच्छ भारत का दिया संदेश

विज्ञापन
लूहरी परियोजना ने नीरथ बाजार में चलाया सफाई अभियान।
विज्ञापन
नीरथ बाजार में चलाया सफाई अभियान, लोगों को किया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-1 ने नीरथ में स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया। परियोजना के कर्मचारियों, पंचायत प्रतिनिधियों और महिलाओं सहित व्यापार मंडल ने भाग लिया। अभियान के दौरान प्रतिभागियों ने नीरथ बाजार और आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की। प्लास्टिक मुक्त भारत की दिशा में योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम परियोजना प्रमुख विवेक शर्मा के कुशल मार्गदर्शन और दिशा-निर्देशों में संपन्न हुआ। मानव संसाधन विभागाध्यक्ष धीरज गुप्ता ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि जीवनशैली और जिम्मेदारी है। प्रत्येक नागरिक को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देना चाहिए। अंत में परियोजना अधिकारियों ने नीरथ पंचायत के उपप्रधान प्रेम सिंह चौहान, महिला मंडल-1 प्रधान रजनी, महिला मंडल-2 फूला, युवक मंडल प्रधान प्रिंस शर्मा, व्यापार मंडल प्रधान परमिंदर शर्मा सहित सभी सहयोगियों का आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें