फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बसाहरा में चलाया स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर।
विज्ञापन

उपमंडल रामपुर की सनारसा पंचायत के वार्ड नंबर-1 बसाहरा में 10/100 क्लब बसाहरा और महिला मंडल गुरी बसाहरा ने संयुक्त रूप से स्वच्छता अभियान चलाया। पंचायत समिति सदस्य आशा देवी और वार्ड सदस्य तृप्ता देवी की अध्यक्षता में अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान रास्तों पर उगी घास, झाड़ियों को हटाकर रास्तों की साफ-सफाई की गई। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल सफाई ही नहीं है, बल्कि स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति लोगों को जागरूक करना है। कहा कि गांव तभी सुंदर और विकसित बन सकता है, जब हम सभी अपने गांव को अपना परिवार समझकर उसकी स्वच्छता और सुंदरता की जिम्मेदारी स्वयं उठाएं। इस मौके पर महेंद्र सिंह पटेल, हरीश वर्मा, सिधी राम, विजय राणा, चरण दास, महेंद्र मेहता, ओम प्रकाश, कमलेश कुमारी, रीना, कमला देवी, मान दासी, कौशल्या देवी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें