ठियोग (रामपुर बुशहर)। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की वर्चुअल उपस्थिति में शनिवार को नगर परिषद ठियोग और नगर पंचायत कंडाघाट के बीच स्वच्छ जोड़ी समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए। यह बैठक नगर परिषद ठियोग कार्यालय में हुई। एमओयू पर हस्ताक्षर के बाद सभी सदस्यों और अधिकारियों ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन स्थल का दौरा किया। दौरे का उद्देश्य अपशिष्ट प्रबंधन प्रथाओं की वर्तमान स्थिति का आकलन करना और सुधार के क्षेत्रों की पहचान करना था। इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष अनिल ग्रोवर, कार्यकारी अधिकारी वरुण शर्मा, मनोनीत पार्षद रविंद्र सिंह, बीना शर्मा और कपिल शर्मा मौजूद रहे।