नित्थर (कुल्लू)। राजकीय माध्यमिक पाठशाला आनस में शनिवार को स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया। स्वच्छता पखवाड़े के तहत छात्रों ने स्कूल के आसपास सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया। अभियान में शिक्षकों और स्कूल प्रबंधन समिति ने भी भाग लिया। मनजीत ठाकुर ने कहा कि स्कूल खेल और शिक्षा सहित अन्य गतिविधियां आयोजित हो रही हैं।