संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। विद्यार्थियों ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की मंगलवार को बारहवीं की मानव पारिस्थितिकी और परिवार विज्ञान विषय की परीक्षा दी।
रामपुर उपमंडल में करीब 20 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां विद्यार्थी सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा सुबह 9:45 से दोपहर 1:00 बजे तक हुई। विद्यार्थियों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय प्रश्नपत्र पढ़ने, उत्तर पुस्तिका के पृष्ठों की जांच करने और आवश्यक विवरण भरने के लिए दिया गया। परीक्षा के बाद विद्यार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र अपेक्षाकृत आसान था।
कन्या स्कूल रामपुर की प्राचार्या पीपी दुल्टा ने कहा कि नकल रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों में विशेष प्रबंध किए गए हैं और सभी परीक्षाएं सीसीटीवी निगरानी में सुचारु रूप से संचालित हो रही हैं। उन्होंने बताया कि अब तक नकल का कोई मामला सामने नहीं आया है। उन्होंने बताया कि बारहवीं की भूगोल और दसवीं की 28 मार्च को सामाजिक विज्ञान की बोर्ड परीक्षा आयोजित की जाएगी।