परीक्षाओं की तैयारियों में जुटे स्कूल, नकल रोकने के लिए विशेष इंतजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं 3 मार्च से शुरू होंगी। स्कूल प्रशासन और विद्यार्थी बोर्ड की परीक्षाओं की तैयारियों में जुट गए हैं। परीक्षाओं के दौरान नकल को रोकने के लिए बोर्ड ने विशेष इंतजाम किए हैं। दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा सुबह 9:45 से दोपहर 1:00 बजे तक चलेगी। 3 मार्च को दसवीं कक्षा की अंग्रेजी और बारहवीं कक्षा की संस्कृत की परीक्षा होगी। 5 मार्च को बारहवीं कक्षा की अंग्रेजी, दसवीं कक्षा की संगीत वोकल की परीक्षा होगी। 6 मार्च को बारहवीं की पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन और दसवीं की हिंदी की परीक्षा होगी। 7 मार्च को बारहवीं की अर्थशास्त्र और दसवीं की वित्तीय साक्षरता की परीक्षा होगी। 9 मार्च को बारहवीं की भौतिक विज्ञान, 10 मार्च को बारहवीं की समाजशास्त्र की परीक्षा होगी। 11 मार्च को बारहवीं की चित्रकला, ग्राफिक्स, मूर्तिकला, अनुप्रयुक्त कला और दसवीं की गणित की परीक्षा होगी। 12 मार्च को बारहवीं कक्षा की हिंदी, उर्दू की परीक्षा होगी। 13 मार्च को लेखांकन, जीव विज्ञान, 14 मार्च को मनोविज्ञान और दसवीं कक्षा की विज्ञान और प्रौद्योगिकी परीक्षा होगी। 16 मार्च को दसवीं की कंप्यूटर विज्ञान, 17 को बारहवीं की राजनीति विज्ञान, दसवीं की संगीत वाद्य, 18 को दसवीं की गृह विज्ञान और 19 मार्च को बारहवीं की गणित की परीक्षा होगी। 20 मार्च को दसवीं की उर्दू, तमिल, तेलुगु, संस्कृत और पंजाबी की परीक्षा होगी। 23 मार्च को बारहवीं की रसायन विज्ञान, व्यावसायिक अध्ययन की परीक्षा होगी। साथ ही दसवीं की कला, अर्थशास्त्र, वाणिज्य, व्यवसाय के तत्व, लेखांकन, ऑटोमोटिव, निजी सुरक्षा, खुदरा, स्वास्थ्य सेवा, कृषि, पर्यटन एवं आतिथ्य, शारीरिक शिक्षा सहित अन्य परीक्षाएं होगी। 24 मार्च को बारहवीं कक्षा की मानव पारिस्थितिकी और परिवार विज्ञान की परीक्षा होगी। 25 मार्च को भूगोल, 27 को इतिहास, 28 मार्च को बारहवीं कक्षा की वित्तीय साक्षरता और दसवीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा होगी। 30 मार्च को बारहवीं कक्षा की शारीरिक शिक्षा, योग, कंप्यूटर विज्ञान, कृषि, स्वास्थ्य सेवा, खुदरा, पर्यटन और आतिथ्य सत्कार सहित अन्य परीक्षाएं होगी। एक अप्रैल को बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों की संगीत की परीक्षा होगी। कन्या स्कूल रामपुर के प्रधानाचार्य पीपी दुल्टा ने कहा कि दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां पूरी हो गई हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से परीक्षाओं पर नजर रखी जाएगी।