फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सिविल अस्पताल रोहड़ू को मिला जनरल सर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे समय के बाद नियुक्ति होने से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत
विज्ञापन

ऑपरेशन के लिए सौ किलोमीटर दूर शिमला नहीं जाना पड़ेगा
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। सिविल अस्पताल रोहड़ू में जनरल सर्जन की नियुक्ति हो गई है। अब मरीजों को छोटे बड़े ऑपरेशन के लिए सौ किलोमीटर दूर शिमला नहीं जाना पड़ेगा। महिला विशेषज्ञ चिकित्सक ने शुक्रवार से ओपीडी शुरू कर दी है। अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचने वाले मरीजों को लंबे समय बाद इस नियुक्त से बड़ी राहत मिली है। इनसे पहले एनेस्थीसिया के दो विशेषज्ञों की पहले ही नियुक्ति हो चुकी है। सिविल अस्पताल रोहड़ू में दो साल से जनरल सर्जन का पद खाली चल रहा था। छोटे ऑपरेशन के लिए भी मरीजों को शिमला के चक्कर काटने पड़ रहे थे। कई मरीजों को निजी अस्पताल में महंगा उपचार करवाना पड़ रहा था। रोहड़ू अस्पताल में रोजाना 400 से 600 के बीच ओपीडी होती है। दूरदराज क्षेत्र डोडरा क्वार से लेकर जुब्बल व सीमावर्ती राज्य उत्तराखंड के लोग यहां उपचार के लिए पहुंचते हैं, लेकिन सुविधाओं के अभाव में रोगी परेशानी में थे। पहले नर्साें की कमी पर प्रदेश उच्च न्यायालय ने संज्ञान लिया। अब डाॅक्टरों की कमी के कारण मरीज परेशान थे। सिविल अस्पताल रोहडू के वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ. रविंद्र शर्मा ने कहा कि वीरवार को अस्पताल में डाॅ. ईशा शर्मा ने जनरल सर्जन को पदभार संभाल दिया है। अब मरीजों को शिमला नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें