फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जंजैली में ग्रामीणों को दी वन अधिकार अधिनियम की जानकारी

विज्ञापन
कुमारसैन की ग्राम पंचायत जंजैली में वन अधिकार अधिनियम 2006 से संबंधित बैठक में चर्चा करते वि​
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। उपमंडल की जंजैली पंचायत में शुक्रवार को वन अधिकार अधिनियम 2006 को लेकर वन अधिकार समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता पंचायत प्रधान शिवराम बाली ने की। बैठक में ग्रामीणों को वन अधिकार अधिनियम के बारे में जानकारी दी गई। पंचायत सचिव ने वन अधिकार समिति के आहार, जंगल आहार, जंजैली, तरांबड़ी, खोलवी, चमाला और चेकुल की समितियों की समीक्षा की और दावे से संबंधित जानकारी साझा की। सभी समितियों से आह्वान किया कि जल्द इस बारे में अपने दावे पेश करें। इस मौके पर पंचायत उप प्रधान खमेश कुमार, बीडीसी गगन वर्मा, राजस्व विभाग के पटवारी संदीप चौधरी, वन रक्षक कुसुम, सुनील कश्यप, सुरेंद्र बाली, गीतू राणा, कैलाश चौहान, कुजू लाल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें