फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्पा पुलिस चेक पोस्ट डूबलिंग पुल के पास होगी शिफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। पूह खंड की 27 पंचायतों को अब इनर लाइन परमिट लेने से छुटकारा मिलेगा। प्रदेश सरकार के अनुरोध पर भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने अक्पा चेकपोस्ट को अब डूबलिंग पुल के पास स्थानांतरित करने का आदेश जारी किया है। आक्पा के पास से चेक पोस्ट हटने से 27 गांवों के लोगों को इनर लाइन परमिट लेने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश सरकार के अनुरोध पर भारत सरकार के गृह मंत्रालय के पत्र संख्या 378 दिनांक 11 मार्च 2010 में पुलिस चेक पोस्ट अक्पा को डुबलिंग पुल के पास शिफ्ट करने के आदेश जारी हुए हैं। हिमाचल सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह विभाग के विशेष सचिव राकेश शर्मा द्वारा हिमाचल सरकार के पुलिस महानिदेशक शिमला को 12 मार्च 2020 को जारी आदेशों के अनुसार पुलिस चेकपोस्ट अब अक्पा के स्थान पर डुबलिंग पुल के पास स्थापित की जाएगी।
किन्नौर पुलिस अधीक्षक पत्र संख्या 590 दिनांक 28 अगस्त 2019 द्वारा हिमाचल सरकार को भेजी गई रिपोर्ट के अनुसार अक्पा पुलिस चेक पोस्ट के अंतर्गत पूह के 41 गांव आते हैं। अब डुबलिंग पुल के पास चेक पोस्ट स्थापित होने से पूह के केवल 14 गावों कुन्नू, चारंग, नेसंग, डुबलिंग, डबलिंग, खाब, नमज्ञा, टाशींग, यंगथंग, मलिंग, नाको, मलिंग डोगरी और चांगो आदि को ही इनर लाइन परमिट लेने की आवश्यकता होगी। जबकि शेष 27 गांवों सुमरा, लियो, हांगो, चुलिंग, हंगरंग पूह, लाबरंग, पूह, शलखर, श्यासो, सुन्नम, ज्ञाबुंग, तलिंग, रोपा, रुषकुलुंग, कानम, लाबरंग, स्पीलो, मोरंग, ग्रामंग, थोबारिंग, खोक्पा, शिलिंग, रुबंग, ठंगी, लंबर लिप्पा और आसरंग बाहर हो गए हैं। इस तरह से अब उक्त 27 गांवों को इनर लाइन परमिट लेने की आवश्यकता नहीं होगी। वहीं लाहौल-स्पीति के 9 गांवों ग्यु कौरिक, चेक पोस्ट समधू, हुर्लिंग, ताबो, लडी,पौह धनखर और शिचलिंग को इनर लाइन परमिट लेने की आवश्यकता रहती थी लेकिन अब डुबलिंग पुल के पास पुलिस चेक पोस्ट स्थापित होने से लाहौल-स्पीति के 4 गांवों को इनर लाइन परमिट लेने की आवश्यकता नहीं होगी।
विज्ञापन

उधर, अधीक्षक एसआर राणा ने कहा कि सोमवार को इस चेक पोस्ट के लिए जिला प्रशासन के साथ बैठक का आयोजन किया जाएगा। केंद्र सरकार और हिमाचल सरकार द्वारा अक्पा पुलिस चेक पोस्ट को शिफ्ट कर डूबलिंग पुल के पास ले जाने का आदेश पुलिस महानिरीक्षक को 12 मार्च 2020 को प्राप्त हुआ है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें