रिकांगपिओ (किन्न्नौर)। जिला प्रशासन किन्नौर ने लगभग 750 मजदूरों को पिछले दो दिन में घर पहुंचाया। उपायुक्त किन्न्नौर गोपाल चंद ने बताया कि जो लोग मंडी, शिमला और कुल्लू जिले से संबंधित हैं, वे लॉकडाउन के कारण फंस गए थे उन्हें घर भेज दिया गया है। इससे पूर्व पथ परिवहन निगम ने अपनी बसों को सैनिटाइज किया। ये मजदूर पिछले दो माह से क्षेत्र में सेब के पौधों की कटिंग और प्रूनिंग के लिए आए थे। लॉकडाउन के चलते ये सभी किन्नौर जिले के क्षेत्रों मे फंस गए थे। जिला प्रशासन ने इन्हें घर भेजने से पूर्व इनकी चिकित्सा जांच करवाई गई। बसों में सुरक्षित दूरी बनाकर बैठाया गया। उपायुक्त ने सभी को फल, बिस्किट, जूस, पानी की बोतल भी दी। इस अवसर पर सहायक आयुक्त मुनीष शर्मा भी उपस्थित रहे।