फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब गांवों में होगी सामान की होम डिलीवरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। प्रशासन ने होम डिलीवरी सेवाओं को गांवों में शुरू करने की तैयारी कर ली है। राशन और रोजमर्रा के सामान की होम डिलीवरी शुरू करने के लिए प्रशासन हर गांव में स्वयंसेवियों को तैयार कर रहा है। इसके लिए ऐसे लोगों को सूची तैयार की जा रही है, जो स्वेच्छा से स्वयंसेवक बनकर होम डिलीवरी सेवाएं दें। प्रशासन गरीब व जरूरतमंद लोगों को राशन सामग्री वितरित कर रहा है। लोगों तक आवश्यक दवाइयां पहुंचाने के लिए भी प्रशासन कदम उठा रहा है। प्रशासन ने रोहड़ू बाजार में अधिक रेट पर सैनिटाइजर बेचने पर चार दुकानों के चालान काटे हैं।
विज्ञापन

प्रशासन ने उपमंडल के 1274 लोगों को निशुल्क राशन सामग्री उपलब्ध करवाई है। इसमें स्वयंसेवी संस्थाओं व कुछ दानी लोगों का सहयोग रहा है। लोगों को घरद्वार दवाइयां पहुंचाने का कार्य भी किया जा रहा है। इसमें केमिस्ट एसोसिएशन रोहड़ूू, सरस्वती नगर व जुब्बल का सहयोग मिल रहा है। अभी तक 2269 लोगों को आवश्यक दवाइयां घरद्वार पहुंचाई जा चुकी हैं। कोरोना वायरस के संकट को देखते हुए प्रशासन ने रोहड़ू बाजार में ट्रायल के तौर पर घरद्वार राशन सामग्री पहुंचाने का कार्य किया। 216 लोगों को घरद्वार राशन सामग्री दी गई। होम डिलीवरी की प्रक्रिया को और अधिक मजबूत करने के लिए गांव-गांव में स्वयंसेवकों को तैनात करने की तैयारी है। इसके लिए वालंटियरों की सूची मांगी गई है।
एसडीएम रोहड़ू बीआर शर्मा ने बताया कि कोरोना वायरस के संकट को देखते हुए होम डिलीवरी सेवाओं को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। गांव-गांव में ऐसे लोगों की सूची तैयार की जा रही है जो घरद्वार लोगों को आवश्यक वस्तुएं पहुंचा सकें। उन्होंने बताया कि जरूरतमंद लोगों को निशुल्क राशन दिया जा रहा है। इसमें स्थानीय लोगों व स्वयं सहायता समूहों का सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें