रोहडू में एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शनन्करते सीटू कार्यकर्ता
रोहड़ू। सीटू की क्षेत्रीय कमेटी रोहड़ू ने शुक्रवार को नए श्रम कानून और मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। सीटू नेताओं ने स्पष्ट किया कि मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए बने श्रम कानूनों को समाप्त करना और उनकी जगह नए कानून लागू करना, कामगार वर्ग पर सीधा हमला है। संवाद