फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव के लिए एकजुट हो जाएं कार्यकर्ता : सतेंद्र

विज्ञापन
आगामी पंचायती राज चुनाव को लेकर ज्यूरी सराहन जोन के कार्यकर्ता बैठक के दौरान। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। भाजपा जिला परिषद जोन त्यावल ज्यूरी सराहन की बैठक जिला परिषद प्रभारी सत्येंद्र सिंह मिलर की अध्यक्षता में हुई। इसमें जोन के सभी ग्राम केंद्रों के अध्यक्ष प्रभारी और वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बैठक में जिला परिषद की प्रत्याशी सुमन बिष्ट विशेष रूप से मौजूद रहीं। इस दौरान जोन प्रभारी सत्येंद्र सिंह मिलर ने सभी ग्राम केंद्रों के अध्यक्षों को 2 दिन के अंदर अपने-अपने ग्राम केंद्रों में बैठक करने के निर्देश दिए। वहीं, ग्राम केंद्र में सभी भाजपा के वरिष्ठ नेता बीएल, बूथ पालक बूथ अध्यक्ष से चुनाव के बारे में मंथन करने के निर्देश दिए। सत्येंद्र सिंह मिलर ने कहा कि इस बार रामपुर भाजपा विधानसभा क्षेत्र की सभी सीटों पर भारी मतों से विजय हासिल करेगी। इसके लिए उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर त्यावल ज्यूरी सराहन जिला परिषद में सुमन बिष्ट को भारी मतों से जीत दिलाकर भाजपा को मजबूत करने के लिए कहा। बैठक में सभी ग्राम केंद्र के अध्यक्षों, प्रभारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने सुझाव रखे। बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता सोहन लाल ठाकुर, कृष्ण सिंह कीघटा, जगदीश शर्मा, ओम प्रकाश महाजन, लच्छीराम जेल्डा, दीवान सिंह लस्टी, भगतराम मेहता, अश्वनी मेहता, सुनील बुधेल, सुरेंद्र, सुनील, आलोक परमार, बिट्टू बिष्ट और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें