फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपाल में उम्मीदवारों के चयन के लिए मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरवा (रोहड़ू)। पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव की घोषणा ने सर्द फिजाओं में सियासत गरमा दी है। जिला परिषद चुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा में मंथन जारी है। गौरतलब है कि चौपाल में जिला परिषद के तीन वार्ड हैं। इनमें पौड़िया, सरांह और मझौली शामिल हैं।
विज्ञापन

उम्मीदवारों के चयन के लिए भाजपा विधायक बलबीर सिंह वर्मा की अध्यक्षता में कुछ बैठकें भी हो चुकी हैं। वहीं, कांग्रेस ने जिला परिषद उम्मीदवारों के चयन के लिए तीनों वार्डों में कमेटी का गठन कर उन्हें उम्मीदवारों के चयन की जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा की ओर से पौड़िया वार्ड से भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रमला देवी रांटा और सरांह वार्ड से भाजपा महिला मोर्चा की प्रेस सचिव रेखा मनसाइक ने दावेदारी जताई है। वहीं, कांग्रेस में भी दावेदारों की फौज है। कांग्रेस में जहां पूर्व विधायक सुभाष मंगलेट और प्रदेश कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा के गुट हैं। वहीं भाजपा में विधायक बलबीर वर्मा और पुराने भाजपाइयों का समर्थित गुट है। दोनों गुट अपने अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें