संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। चिड़गांव नगर पंचायत की स्वयं सहायता समूहों की 80 महिलाओं ने स्वीप एक्टिविटीज का आयोजन किया, जिसमें उन्होंने विभिन्न प्रकार की गतिविधियों से लोगों को वोट देने के लिए प्रेरित किया। महिलाओं ने वोट करेगा रोहड़ू स्लोगन, मानव शृंखला बनाकर के लोगों को जागरूक किया। इस गतिविधि में मुख्य रूप से तहसीलदार चिड़गांव पवन उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि महिला शक्ति और युवाओं को लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए और अपने सभी परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों को भी वोट देने के लिए प्रेरित करना चाहिए। इस कार्यक्रम में स्वीप नोडल ऑफिसर प्रोफेसर भरत खेपान, स्वीप मेंबर संजीव टेगता और कनिष्ठ अभियंता लोभराम भी उपस्थित रहे।