फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चिड़गांव नगर पंचायत ने चलाया जागरूकता अभियान

विज्ञापन
विश्व पर्यावरण सप्ताह पर चिड़गांव नगर पंचायत में साफ सफाई करते स्वयंसेवी। संवाद
विज्ञापन
रोहड़ू। नगर पंचायत चिड़गांव ने विश्व पर्यावरण सप्ताह के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान नागरिकों को स्रोत पर कचरा पृथक्करण (सोर्स सेग्रीगेशन) के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में लोगों को गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग एकत्रित करने, स्वच्छता बनाए रखने और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में सक्रिय जनसहभागिता सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया। नगर पंचायत के अधिकारियों ने बताया कि कचरे का सही तरीके से पृथक्करण पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ नगर निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर नगर पंचायत की ओर से विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण भी किया गया। नगर पंचायत के सचिव सुरेंद्र सिंह दाऊंटू ने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों में सक्रिय सहयोग देने और स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें