फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: शामठा स्कूल में बच्चों को नशे के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
शामठा स्कूल में आयोजित नशा मुक्ति शिविर में भाग लेने वाले विद्यार्थी और शिक्षक। स्रोत: स्कूल प्
विज्ञापन
नेरवा (रोहड़ू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल शामठा में जन कल्याण सेवा संस्था नेरवा ने नशा मुक्ति को लेकर एक दिवसीय जागरूकता शिविर लगाया। संस्था के निर्देशक सचिव हरि राम डोगरा के नेतृत्व में शिविर लगाया गया। बतौर मुख्यतिथि विद्यालय के प्रधानाचार्य कमल कैंथला मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के जीवन को बर्बादी की ओर ले जाता है, इसलिए इससे दूर रहकर युवाओं को अपने भविष्य पर ध्यान देना चाहिए। मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर नेरवा डॉ. उज्वल शर्मा ने विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि नशा न केवल स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार और समाज पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। कार्यक्रम के दौरान संस्था के प्रोग्राम ऑफिसर चरण दास थानता ने प्रोजेक्टर के माध्यम से विद्यार्थियों को विभिन्न चित्रों और प्रस्तुतियों के जरिये नशे से होने वाली बीमारियों और उसके दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। संस्था के चेयरमैन भागमल नेगी और उपाध्यक्ष विनोद कुमार ने विद्यालय के प्रधानाचार्य, अध्यापकों, डॉ. उज्वल शर्मा और डॉ. अक्षय कुमार को कार्यक्रम के सफल आयोजन की बधाई दी। कार्यक्रम के अंत में संस्था के निदेशक सचिव हरि राम डोगरा ने सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों और सहयोगियों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें