फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: महिषासुर मर्दिनी महालक्ष्मी मंदिर में लगा भंडारा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। खोपड़ी के माता श्री महिषासुर मर्दिनी महालक्ष्मी मंदिर में शुक्रवार को पूर्णाहुति के साथ धार्मिक अनुष्ठान का समापन हुआ। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने माता के समक्ष शीश नवाया। मंदिर में पिछले कई दिनों से पूजा-अर्चना और अन्य धार्मिक अनुष्ठान चल रहे हैं। रोजाना सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर में माता के दर्शन करते हैं। शुक्रवार को मंदिर में सुबह 9:00 बजे पूजा प्रारंभ हुई। पूर्वाह्न 11:30 बजे पूर्णाहुति और कन्या पूजन किया गया। कन्या पूजन संपन्न होने के बाद सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद के रूप में भंडारा ग्रहण किया। पुजारी पंडित देवेंद्र शास्त्री ने कहा कि नवरात्र पर मंदिर में दूरदराज से श्रद्धालु माता का आशीर्वाद प्राप्त करने पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम के संपन्न होने बाद सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद के रूप में भंडारा ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें